करौली में कजाकिस्तान में पढ़ाई कर रहे MBBS छात्र बृजराज मीणा की झील में डूबकर मौत

  • करौली। राजस्थान के हिण्डौनसिटी उपखंड के गांव सिंघान से घर का इकलौता बेटा डॉक्टर बनने का सपना लेकर कजाकिस्तान गया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। राजस्थान के 22 वर्षीय एमबीबीएस छात्र बृजराज मीणा की झील में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब वह अपने दोस्त को बचाने के लिए झील में कूद गया। बेटे के शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बृजराज मीणा करौली में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत राजेश मीणा का इकलौता पुत्र था। वह कजाकिस्तान की कारागांडा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। वर्ष 2024 में उसने वहां मेडिकल शिक्षा के लिए प्रवेश लिया था और पढ़ाई कर रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कजाकिस्तान से शव को दिल्ली लाया गया, जहां से परिजन उसे लेकर मंगलवार देर शाम गांव सिंघान पहुंचे। बेटे का शव देखते ही मां मिथलेश देवी बेसुध होकर बिलख पड़ीं। घर में मातम का माहौल बन गया। शोक व्यक्त करने पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदार भी भावुक हो उठे।

परिजनों ने बताया कि बृजराज की परीक्षाएं 16 जून तक पूरी होने वाली थीं और इसके बाद वह घर लौटने की तैयारी कर रहा था। परिवार उसके घर आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद समाचार आ गया।

बृजराज के पिता उस समय नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रशिक्षण शिविर में थे। उनका फोन बंद होने के कारण घटना की जानकारी उन्हें तुरंत नहीं मिल सकी। बाद में बृजराज के साथी मोहित ने उन्हें हादसे की सूचना दी।

मेधावी छात्र बृजराज की असमय मौत से परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में गहरा शोक है। गांव में हर किसी की जुबान पर उसकी चर्चा है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |