राजस्थान में प्री-मानसून: तेज आंधी-बारिश और तापमान में गिरावट

  • राजस्थान में मानसून की दस्तक अब दूर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों के बीच राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी हवाओं के अनुकूल रहने पर मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे राजस्थान में भी इसकी एंट्री तय समय से पहले होने की संभावना है। हालांकि 30 जून तक मानसून पूरे देश को कवर करेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3-4 जून को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और आसपास के जिलों में तेज आंधी-बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज अंधड़ (60-70 किमी/घंटे) के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। आंधी-बारिश के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे और हीटवेव से राहत बनी रहेगी।

राज्य में दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, अजमेर में रात का न्यूनतम 22 डिग्री, श्रीगंगानगर में अधिकतम 41.4 डिग्री, संगरिया में न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया।

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस):

  • श्रीगंगानगर: अधिकतम 41.4, न्यूनतम 27.1
  • बीकानेर: अधिकतम 41.2, न्यूनतम 26.8
  • जैसलमेर: अधिकतम 40.5, न्यूनतम 21.2
  • चूरू: अधिकतम 39.0, न्यूनतम 26.0
  • चित्तौड़गढ़: अधिकतम 39.8, न्यूनतम 23.8
  • बाड़मेर: अधिकतम 38.3, न्यूनतम 21.6
  • सीकर: अधिकतम 37.0, न्यूनतम 22.5
  • कोटा: अधिकतम 37.2, न्यूनतम 22.6
  • जोधपुर: अधिकतम 37.4, न्यूनतम 23.9
  • जयपुर: अधिकतम 35.6, न्यूनतम 24.2
  • अजमेर: अधिकतम 35.8, न्यूनतम 22.0
  • भीलवाड़ा: अधिकतम 35.0
  • नागौर: अधिकतम 34.8, न्यूनतम 23.3
  • अलवर: अधिकतम 35.8, न्यूनतम 22.0

करीब 15 दिन के इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल तट से टकराएगा। इससे पहले 23 मई को मानसून केरल तट से टकराने की संभावना थी, लेकिन हवा की वजह से यह अटका रहा। इस बार पश्चिमी हवाओं के अनुकूल रहने से राजस्थान में आने की संभावना बढ़ गई है। केरल समेत तमिलनाडु, पुदुचेरी और अन्य तटीय राज्यों में प्री-मानसून की भारी बारिश हो रही है।

राजस्थान में पिछले चार-पांच दिन चले आंधी और बारिश के दौर के बीच मंगलवार को नौतपा खत्म हुआ। मौसम केंद्र ने आगामी एक सप्ताह तक आंधी-बारिश जारी रहने और इसके बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मानसून केरल पहुंचने का तय दिन 1 जून होता है, लेकिन इस बार पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने से यह तय समय पर नहीं पहुंचा। मंगलवार को मानसून की उत्तरी सीमा केरल के नजदीक दिखाई दी। परिस्थितियां अनुकूल हैं, जिससे अगले 2-3 दिनों में अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी हवाएं अनुकूल रहीं तो मानसून 30 जून तक पूरे देश को कवर करेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |