RPSC भर्ती-2025: सब-इंस्पेक्टर और सहायक अभियंता पदों में वृद्धि

  • राजस्थान के युवा बेरोजगारों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जून महीने की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों की संख्या में काफी वृद्धि की है। आयोग द्वारा संशोधित पदों का नया वर्गवार वर्गीकरण जारी कर शुद्धि-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।

सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 में राज्य के गृह (ग्रुप-1) विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक (ए.पी.) नॉन-शेड्यूल एरिया के पदों में कुल 61 नए पद जोड़े गए हैं। इस वृद्धि के बाद नॉन-शेड्यूल एरिया कैटेगरी में सब-इंस्पेक्टर के कुल पदों की संख्या 896 से बढ़कर 957 हो गई है। अन्य श्रेणियों और पूर्व विज्ञापित पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उप निरीक्षक (एपी) शेड्यूल एरिया, सहरिया क्षेत्र, उप निरीक्षक (आईबी) और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के पदों की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रहेगी।

सहायक अभियंता भर्ती-2024 के अंतर्गत जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता-सिविल के पदों में कुल 23 नए पद जोड़े गए हैं। इससे एईएन सिविल के पदों की संख्या 156 से बढ़कर 179 हो गई है।

पदों में हुई वृद्धि के बाद सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और एमबीसी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का गणित बदल गया है। आयोग ने नए और संशोधित वर्गवार वर्गीकरण की पीडीएफ फाइल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इसे ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और अपनी तैयारी मजबूत करें।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |