अजमेर। दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अजमेर के वृद्ध दंपती जंवरी लाल और कमला देवी तथा किशनगढ़ के 62 वर्षीय मार्बल व्यापारी अशोक अग्रवाल (पंसारी) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
किशनगढ़ निवासी महेश पंसारी ने बताया कि लक्ष्मी विहार निवासी अशोक अग्रवाल अपने बुजुर्ग फूफा राधेश्याम अग्रवाल (70) का हालचाल जानने दिल्ली आए थे। अस्पताल में मुलाकात के बाद उन्होंने अपने कुछ रिश्तेदारों और मित्रों को वापस रवाना कर दिया। अशोक अग्रवाल खुद मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में पहले से बुक कमरे में ठहर गए।
बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से अशोक अग्रवाल और अजमेर के दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 21 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए। मृतकों में दिल्ली निवासी अग्रवाल परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं।
आग लगने के दौरान कई लोग जान बचाने के लिए होटल की ऊपरी मंजिलों से कूद गए। दमकल विभाग की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया और संयुक्त अभियान के तहत 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इन घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अशोक अग्रवाल की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के व्यापारिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनके परिवार में पत्नी सरोज देवी, दो बेटे, पुत्र वधु और पौत्र-पौत्रियां शामिल हैं। उनके पास अजमेर में राजकीय शार्दूल स्कूल के पास पंसारी की शॉप भी है।
यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। हादसे ने न केवल राजस्थान के परिवारों को बल्कि दिल्ली में रेस्टोरेंट और होटल संचालन के मानकों पर भी चिंता पैदा कर दी है
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.