उदयपुर में नवविवाहित दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, ब्लैकमेलिंग आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर जिले के बाघपुरा थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना 21 जून की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में तुरंत महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपती लंबे समय से एक युवक की लगातार धमकियों, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान था। आरोप है कि मतीन अहमद उर्फ मतीन खान नामक युवक महिला का पीछा करता था और शादी के बाद भी उसे परेशान करना बंद नहीं किया। वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकियां देता था और मिलने का दबाव बनाता था। इसके साथ ही आरोपी द्वारा महिला के पति के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और कई बार पीछा कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी ने महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया और कथित रूप से उससे लाखों रुपए भी ऐंठे। परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को इसकी शिकायत दी थी, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ते गए।

कुछ समय पहले आरोपी द्वारा महिला के पति पर हमला करने की कोशिश और चाकू दिखाकर धमकाने जैसी घटनाओं की भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों का कहना है कि अगर शुरुआती शिकायतों पर ही सख्त कार्रवाई की जाती, तो शायद यह गंभीर घटना नहीं होती।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों तथा सूचना तंत्र की मदद से आरोपी मतीन अहमद (22), निवासी बागर गली, हाथीपोल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

उधर, पीड़ित परिवार उदयपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |