ANTF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी तस्कर केरल से गिरफ्तार, 7 साल से था फरार

राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 'ऑपरेशन मदाविकाढ़त' के तहत मध्य प्रदेश से पकड़े गए तस्कर रमेश बंजारा से मिले इनपुट के आधार पर एएनटीएफ ने 'ऑपरेशन यमलकमली' को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत टीम ने 25 हजार रुपए के इनामी और पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे तस्कर रणजीत दायमा उर्फ रणजीत बंजारा को केरल से गिरफ्तार किया है।

आरोपी रणजीत दायमा, जो मूल रूप से मनासा (नीमच, मध्य प्रदेश) का रहने वाला है, लंबे समय से राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में डोडा-चूरा तस्करी नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दक्षिण भारत के केरल राज्य में छिपकर रह रहा था।

जांच में सामने आया कि रणजीत का मुख्य साथी रमेश बंजारा तस्करी के सौदे तय करता था, जबकि रणजीत माल की सप्लाई, ट्रांसपोर्ट और सुरक्षित ठिकानों से निकासी का काम संभालता था। इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर डोडा-चूरा की सप्लाई की जाती थी, जिसमें उसे प्रति किलो 500 रुपए कमीशन मिलता था। बड़े सौदों में उसकी कमाई 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक पहुंच जाती थी।

फरारी के दौरान आरोपी ने केरल के वडकनचेरी क्षेत्र में कंबल की दुकान खोल रखी थी और अपनी पहचान छिपाने के लिए रोज करीब 150 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल से घूमकर कारोबार करता था। वह स्थानीय मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं पर मजबूत पकड़ बनाकर स्थानीय लोगों में घुलमिल गया था, जिससे पुलिस को उस तक पहुंचने में काफी मुश्किल हुई।

एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने शोरानूर क्षेत्र में गुप्त रूप से रेकी की। टीम ने खुद को राजस्थानी कारीगर बताकर इलाके में जानकारी जुटाई और पता लगाया कि आरोपी नीलयांमती पहाड़ियों के दुर्गम इलाके में गया हुआ है। इसके बाद टीम ने ग्राहक बनकर उसे बड़ी डील का झांसा दिया और मौके पर बुलाकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद रणजीत ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से कई राज्यों में नशे की सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ था, हालांकि उसे यह पूरी जानकारी नहीं थी कि उसके खिलाफ कितने राज्यों में मामले दर्ज हैं।

फिलहाल एएनटीएफ टीम आरोपी को राजस्थान लाकर उससे पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह को बड़ा झटका लगा है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |