चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा और आस्था का बड़ा संगम देखने को मिला है। मंदिर के दानपात्र की सात चरणों में हुई गणना पूरी होने के बाद कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए से अधिक की भेंट राशि प्राप्त हुई है।
मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव की मौजूदगी में हुई गणना में 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई, जबकि ऑनलाइन, मनी ऑर्डर और कार्यालय में जमा राशि मिलाकर 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए अतिरिक्त भेंट के रूप में प्राप्त हुए।
इसके अलावा भक्तों ने भगवान सांवलिया सेठ को 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी अर्पित की है। पूरी गणना प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से मंदिर बोर्ड, प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न किया गया।
इस अवसर पर मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने भी मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में उनका स्वागत भी किया गया।
यह आंकड़ा एक बार फिर दर्शाता है कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था कितनी गहरी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.