दौसा हत्याकांड में सनसनी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

दौसा के सदर थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है, जहां पुलिस ने मृतक की पत्नी ममता बैरवा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद महिला ने पहले नहाकर कपड़े धोए और खून के निशान मिटाने की कोशिश की। इसके बाद उसने शृंगार किया और रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी, ताकि किसी को शक न हो।

जानकारी के अनुसार मृतक रमेश बैरवा (40) अपने परिवार के साथ चावंड गांगलियावास में रह रहा था। शनिवार शाम उसका शव घर से कुछ दूरी पर कीकरों के बीच मिला था। शुरुआत में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था।

पुलिस जांच के दौरान मौके से गीले कपड़े और शराब की खाली बोतल मिलने के बाद शक गहराया। पूछताछ में महिला कई सवालों के जवाब नहीं दे सकी और बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। साथ ही एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब मामले में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें कॉल डिटेल और संभावित अन्य संलिप्तता की जांच शामिल है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |