बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर–पिकअप टक्कर में चालक का हाथ कटा

बांसवाड़ा जिले में लियो सर्किल से दाहोद हाईवे जाने वाले बाईपास पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक हरी सिंह (पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी पलसाना, सीकर) का एक हाथ शरीर से अलग हो गया।

जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार चालक अपने साथी के साथ बांसवाड़ा से दाहोद की ओर लॉकर लेकर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह गलत दिशा में आकर पिकअप से टकरा गया। हादसे के समय चालक का हाथ खिड़की से बाहर था, जिससे टक्कर लगते ही हाथ कटकर अलग हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल चालक को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने हाथ जोड़ने की संभावना के लिए कटे हुए हिस्से को आइस बॉक्स में सुरक्षित रखा, लेकिन बाद में निजी अस्पताल ने सर्जरी से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए घायल को उदयपुर से जयपुर ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है, क्योंकि हरी सिंह ही घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |