उदयपुर सरस डेयरी टैंकर दर विवाद, पुराने टेंडर में 9.91 रुपए पर हुआ था परिवहन

उदयपुर। सरस डेयरी में दूध परिवहन टैंकरों के किराये को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें बाजार दर और अनुबंध दर के बीच भारी अंतर ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बाजार में टैंकरों का परिवहन किराया सामान्यतः 20 से 25 रुपए प्रति किलोमीटर है, जबकि सरस डेयरी में पिछले एक वर्ष तक यही कार्य मात्र 9.91 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से कराया गया।

पुराना अनुबंध समाप्त होने के बाद जब नया टेंडर जारी किया गया तो सभी टैंकर संचालकों ने भागीदारी की और किसी ने भी 20 रुपए प्रति किलोमीटर से कम बोली नहीं लगाई। अंततः नई दर लगभग 20 रुपए प्रति किलोमीटर के आसपास तय की गई, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि पिछली दर पर काम कैसे संभव हुआ।

टैंकर संचालकों के अनुसार पुरानी दर पर काम करना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा था, लेकिन अनुबंध की शर्तों और अमानत राशि जब्त होने के डर से उन्हें पूरा कार्यकाल जारी रखना पड़ा। अनुबंध समाप्त होते ही सभी ने नई दरों के अनुसार ही काम करने का निर्णय लिया।

इस पूरे मामले ने पुराने टेंडर की व्यवहारिकता और भुगतान प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेयरी प्रबंधन इस मामले में जांच कराने के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है, जबकि नई दरों के लागू होने से पुरानी व्यवस्था पर और अधिक सवाल उठने लगे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |