BAP सांसद राजकुमार रोत के पीएसओ पर चाकू से हमला

डूंगरपुर। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) कपिल पर हुए चाकू से हमले के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। सांसद राजकुमार रोत, जो इन दिनों जिनेवा दौरे पर हैं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर घटना की जानकारी साझा करते हुए राजस्थान पुलिस और उदयपुर रेंज के आईजी से आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात डूंगरपुर पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में हुई। पीएसओ कपिल अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन परिसर में रहते हैं। आरोप है कि पड़ोसी क्वार्टर में रहने वाला कांस्टेबल कांतिलाल शराब के नशे में आए दिन कपिल और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करता था। रविवार रात भी उसने कथित तौर पर कपिल की पत्नी और साली के साथ गाली-गलौज की। इसकी सूचना मिलने पर कपिल अपने निर्माणाधीन मकान से पुलिस लाइन पहुंचे, तभी आरोपी कांस्टेबल ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल कपिल को तत्काल डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सांसद राजकुमार रोत की पोस्ट के जवाब में डूंगरपुर पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |