यपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए IP आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम की शुरुआत कर दी है। इस हाईटेक सिस्टम के जरिए किसी भी आपातकालीन स्थिति, ट्रैफिक जाम, सड़क डायवर्जन, दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के दौरान कंट्रोल रूम से सीधे संबंधित चौराहे पर लगे स्पीकरों के माध्यम से लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाई जा सकेगी।
यह पूरी व्यवस्था अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से संचालित होगी। इंटरनेट आधारित इस तकनीक की खासियत यह है कि सभी स्पीकर नेटवर्क से जुड़े होंगे और किसी भी तकनीकी खराबी की जानकारी कंट्रोल रूम को तुरंत मिल जाएगी। इससे पारंपरिक लाउडस्पीकर सिस्टम की तुलना में यह व्यवस्था अधिक प्रभावी और विश्वसनीय साबित होगी।
फिलहाल पहले चरण में शहर के 8 प्रमुख चौराहों—त्रिमूर्ति सर्किल, रामबाग सर्किल, जगतपुरा 7 नंबर बस स्टैंड, सोफिया स्कूल (घाटगेट), श्री पिंजरापोल गौशाला, जवाहर सर्किल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने और नगर निगम परिसर—पर यह सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। आने वाले समय में इसे कुल 24 प्रमुख स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।
JDA का कहना है कि यह सिस्टम केवल ट्रैफिक अलर्ट तक सीमित नहीं रहेगा। इसका उपयोग सड़क सुरक्षा, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी किया जाएगा। इस पहल से जयपुर के स्मार्ट सिटी मिशन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.