जयपुर।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के कार्यभार संभालने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की गई है। इसमें 82 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले किए गए हैं, जबकि 44 थाना प्रभारियों (SHO) को भी बदला गया है।
नई सूची के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
यह फेरबदल शहर में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के सामने अपराध नियंत्रण, जनता से बेहतर संवाद और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।
कमिश्नर मित्तल के आदेशानुसार उत्तर जिले के थाना सुभाष चौक में कमलेश कुमार, जयसिंहपुरा खोर में रघुवीर सिंह, कोतवाली में भूरी सिंह, नाहरगढ़ में सज्जन कुमार, जालूपुरा में सुनील कुमार, भट्टा बस्ती में सुरेन्द्र कुमार सैनी, पर्यटक थाने में शशिकला चौधरी, अपराध सहायक निरीक्षक पद पर सीमा पठान, मानव तस्करी विरोधी यूनिट में पूरणमल यादव, एसआईयूसीएसडब्ल्यू निरीक्षक पद पर शंकुतला को लगाया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.