राजस्थान सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग (LSG) की ओर से जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया SSO पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था या संबंधित विभाग से कम से कम एक वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र भी जरूरी होगा। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। पात्र अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभ में संविदा आधार पर की जाएगी। निर्धारित सेवा अवधि और संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। सरकार का कहना है कि इस भर्ती से शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.