स्थापना दिवस समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा, जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जेडीए परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने नागरिक सेवा केंद्र भवन के बेसमेंट में नवनिर्मित अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रूम का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आधुनिक संसाधनों के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को नई मजबूती मिलेगी। इससे विभागीय समन्वय बेहतर होगा और आमजन को सेवाएं अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
अपने संबोधन में जेडीसी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनहित, सुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जेडीए का उद्देश्य केवल शहर का विकास करना ही नहीं, बल्कि जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करना भी है।
45 वर्षों की विकास यात्रा पूरी करने के अवसर पर आयोजित यह समारोह जेडीए की उपलब्धियों, जनसेवा के संकल्प और भविष्य की विकास योजनाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.