राजस्थान के अलवर जिले में मतांतरण के आरोप में पादरी राजकुमार के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पादरी ने पुलिस के समक्ष 15 लोगों का मतांतरण करवाने की बात स्वीकार की है।
विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि तंवर कालोनी के एक घर में ईसाई प्रार्थना सभा चल रही है। इस पर कार्यकर्ताओं ने पादरी को घर से बाहर निकाला और भीड़ ने उनके साथ मारपीट की, साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी पादरी के साथ मारपीट करती हुई दिख रही हैं।
विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पादरी नियमित रूप से दिल्ली से अलवर आता है और मतांतरण गतिविधियों का संचालन करता है। पादरी के घर से ईसाई प्रचार सामग्री और उनके मोबाइल से मतांतरण से जुड़े तथ्य मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से पादरी को अलग किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.