राजस्थान के खेल जगत और विशेष रूप से श्रीगंगानगर जिले के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया है। मरुधरा की मिट्टी से निकले बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने मुल्लानपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान के खिलाफ वन-ऑफ टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना ऑफिशियल टेस्ट डेब्यू किया। मैदान पर उतरते ही मानव सुथार भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए।
मैच शुरू होने से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट डेब्यू कैप टीम के सबसे सीनियर और अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव के हाथों में सौंपा। यह परंपरा दशकों से भारतीय क्रिकेट टीम में चली आ रही है कि नए खिलाड़ियों को सीनियर सदस्य या अनुभवी खिलाड़ी टेस्ट कैप प्रदान करते हैं। मानव सुथार बाएं हाथ के विशेषज्ञ स्पिनर हैं और इस मैच में भारतीय स्पिन आक्रमण की कमान कुलदीप यादव ने संभाली।
इस मैच के साथ भारतीय टेस्ट टीम में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा नहीं थे, जो पिछले 15 वर्षों से टीम के अनुभवी स्पिनर रहे हैं। इसी वजह से मानव सुथार को मुख्य प्लेइंग-XI में जगह मिली।
मानव सुथार को यह अवसर घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार दमदार प्रदर्शन का नतीजा है। राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 129 विकेट हासिल किए। उनकी शानदार और किफायती गेंदबाजी ने उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में लाया और भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य स्क्वाड में शामिल किया।
इस डेब्यू से राजस्थान के खेल प्रेमियों और उनके पैतृक जिले श्रीगंगानगर में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अवसर ने भारतीय क्रिकेट में सीनियर-जूनियर परंपरा और स्पिन विभाग के भविष्य की तैयारी दोनों को उजागर किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.