चिड़ावा। शहर की पुरानी तहसील रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम के ट्रायल रूम में महिला का मोबाइल से वीडियो बनाए जाने के मामले ने विरोध-प्रदर्शन का रूप ले लिया। रविवार को हिंदूवादी संगठनों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध सभा कर अपना आक्रोश जताया।
कबूतरखाना बस स्टैंड से विवेकानंद चौक तक पैदल मार्च निकालकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। सभा और रैली में लोगों ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, शोरूम को सीज करने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाई।
घटना के अनुसार, बुहाना क्षेत्र की महिला अपने पति और बच्चे के साथ शोरूम में कपड़े खरीदने गई थी। ट्रायल रूम में कपड़े बदलते समय छत में संदिग्ध छेद देखने पर महिला ने पति को बताया। जांच में वहां मोबाइल पाया गया, जिससे वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस ने दुकानदार के पौते शाहरुख को हिरासत में लिया और मोबाइल जब्त किया।
स्थानीय व्यापार मंडल ने भी चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति समर्थन किया। ज्ञापन में प्रमुख मांगें थीं: बुलडोजर कार्रवाई, आरोपी का सार्वजनिक प्रदर्शन, शोरूम को स्थायी रूप से सीज करना, सभी दुकानों के ट्रायल रूम की जांच, कर्मचारियों और परिवार के मोबाइल की जांच, महिला कर्मचारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.