जयपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी शुरू हो गई है। इस बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला किया। राठौड़ ने कहा कि गहलोत अभी भी सचिन पायलट को बच्चा समझते हैं और कभी भी उन्हें कांग्रेस में पूरी तरह स्थापित नहीं होने देंगे।
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि गहलोत की ऐसी टिप्पणियां पायलट की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा देती हैं। राठौड़ ने यह भी कहा कि यह मामला पूरी तरह गहलोत और उनके परिवार से जुड़ा है, लेकिन पायलट के राजनीतिक करियर और छवि पर इसका असर पड़ता है।
राजनीतिक गलियारों में यह बयान चर्चा का विषय बन गया है और आगामी दिनों में राजस्थान की सियासत में इसका असर देखने को मिल सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.