जोधपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के आत्महत्या के प्रयास के बाद शुरू हुए विवाद में अब नया मोड़ आया है। अस्पताल में भर्ती अनिता की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, जबकि सोशल मीडिया पर उनके समर्थन और विरोध में बहस जारी है। इसी बीच अबू धाबी में केबिन क्रू के रूप में कार्यरत राजस्थान की युवती ममता चौधरी का एक वीडियो वायरल होने से मामला और गरमा गया है।
ममता चौधरी ने दावा किया कि अनिता के पोस्ट पर वीडियो बनाने के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर धमकी देने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि वह जल्द राजस्थान आ रही हैं और किसी से डरने वाली नहीं हैं। ममता के वीडियो में उन्होंने अनिता के कथित बयान और सामाजिक दृष्टिकोण पर सवाल उठाए।
ममता की कहानी भी संघर्षपूर्ण रही है। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली ममता अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश में नौकरी करने का निर्णय लिया। शुरुआती दौर में पासपोर्ट संबंधी समस्याओं और मॉडलिंग के क्षेत्र में संघर्ष के बाद उन्हें वर्ष 2022 में अबू धाबी में केबिन क्रू के रूप में नौकरी मिली।
अनिता बिश्नोई की जोधपुर के अस्पताल में स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार वह अभी अधिक बातचीत नहीं कर पा रही हैं, लेकिन इशारों से संवाद कर रही हैं। चिकित्सक उम्मीद कर रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में उनकी स्थिति और बेहतर होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.