करौली: बर्बटपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हत्या, पति पर आरोप

करौली। हिण्डौन सिटी क्षेत्र के मासलपुर थाना अंतर्गत बर्बटपुरा गांव में एक विवाहिता निरमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पति राजेंद्र गुर्जर पर गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी।

जानकारी के अनुसार, निरमा देवी की शादी करीब 12-13 साल पहले हुई थी। पिछले तीन साल से वह अपने पीहर में रह रही थी और चार-पाँच दिन पहले समाज और रिश्तेदारों की समझाइश के बाद ससुराल लौटी थी। आज सुबह परिजनों ने घर में खून देखा और आगे जाकर निरमा को गंभीर हालत में पाया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया।

परिजनों का आरोप है कि हत्या उसके पति ने की। घटनास्थल के पास धारदार हथियार भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतका का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार निरमा की बड़ी बहन की भी शादी उसी परिवार में हुई थी। मृतका और उसके पति के बीच लंबे समय से गृह क्लेश और झगड़े चल रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी, जिससे अक्सर विवाद उत्पन्न होता था।

घटना के बाद परिजन आक्रोशित होकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |