जयपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 8 मजदूरों की मौत, कई चौंकाने वाले खुलासे

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में आठ मजदूरों की मौत के बाद जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह अवैध फैक्ट्री याकूब नामक व्यक्ति द्वारा बेहद असुरक्षित तरीके से संचालित की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भीषण गर्मी और असुरक्षित माहौल में लंबे समय तक काम करने को मजबूर थे। स्थिति यह थी कि काम खत्म करने के बाद मजदूर खांसते हुए बाहर निकलते थे और कई बार आसपास के घरों में जाकर पानी पीते नजर आते थे।

सूत्रों के अनुसार जब मजदूरों ने गर्मी से राहत के लिए पंखा लगाने की कोशिश की तो फैक्ट्री संचालक याकूब ने उन्हें रोक दिया। उसका तर्क था कि पंखे की हवा से बारूद उड़कर बाहर जा सकता है और इससे फैक्ट्री की गोपनीयता और कामकाज पर असर पड़ेगा। इसी तरह पानी के लिए मटका रखने तक की अनुमति नहीं दी गई, यह कहते हुए कि नमी से बारूद खराब हो जाएगा और पटाखे गीले हो जाएंगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री के बाहर कचरा पड़ा रहता था और आशंका जताई जा रही है कि कचरे में लगी आग या उसमें से उड़ी चिंगारी ही फैक्ट्री में ब्लास्ट का कारण बनी। हालांकि, पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी बाकी है।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव और शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और अवैध फैक्ट्री संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |