जयपुर में बारिश के बीच योग का उत्साह, 6AM एक्सपीरियंस योर सिटी अभियान में जुटे सैकड़ों लोग

जयपुर में राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित ‘जयपुर 6AM एक्सपीरियंस योर सिटी’ अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह तीन स्थानों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। हल्की बारिश और सुहावने मौसम के बीच चौगान स्टेडियम में शहरवासियों ने योग, एरोबिक्स और प्राणायाम का उत्साहपूर्वक अभ्यास किया। बारिश की फुहारों के बावजूद प्रतिभागियों का जोश कम नहीं हुआ और कई लोग भीगते हुए ही योग करते नजर आए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा योग के शिक्षक मधु और अजय बटवाडा ने सूक्ष्म प्राणायाम के साथ की। इसके बाद संगीत की धुन पर एरोबिक्स, डांस और जुम्बा जैसी गतिविधियाँ करवाई गईं। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, मयूरासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन और पादहस्तासन जैसे योगासन किए। वहीं मित्राय फाउंडेशन की रश्मि शर्मा और डॉ. विनीत शर्मा ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।

जिला खेल अधिकारी मानसिंह के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों ने भी योग की बारीकियों को समझा और प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे वर्क राजस्थान चैप्टर, बालाजी सेवक संघ, साकार महिला विकास समिति और वी यूनाइट फाउंडेशन की टीमों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मानसरोवर स्थित द्रव्यवती नदी के लैंडस्केप पार्क में भी योग और जुम्बा का आयोजन किया गया, जहां बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। योग प्रशिक्षक दीपा यादव ने प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी, जबकि शिवांगी पुरोहित के नेतृत्व में जुम्बा सत्र आयोजित हुआ, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |