सैंपऊ के वार्ड 19 में भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ 1 वोट, निकाय चुनाव का नतीजा चर्चा में

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले की सैंपऊ नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 का चुनाव परिणाम चर्चा का विषय बन गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह को सिर्फ 1 वोट मिला। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के आधार पर वार्ड में कुल 300 वैध मत पड़े थे। निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार ने 108 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। 

वार्ड 19 में अजय कुमार को 108 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार को 69 और शैलेन्द्र कुमार को 61 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण को 10 वोट प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के खाते में सिर्फ 1 वोट आया 

वार्ड 19 में किसे कितने वोट मिले?

  • अजय कुमार (निर्दलीय): 108 वोट

  • राजेश कुमार (निर्दलीय): 69 वोट

  • शैलेन्द्र कुमार (निर्दलीय): 61 वोट

  • विनोद कुमार (निर्दलीय): 36 वोट

  • लक्ष्मी नारायण (कांग्रेस): 10 वोट

  • रामवीर (निर्दलीय): 10 वोट

  • दामोदर (निर्दलीय): 5 वोट

  • लक्ष्मण सिंह (भाजपा): 1 वो

वार्ड 19 में कुल 384 मतदाता दर्ज थे और एक मतदान केंद्र पर मतदान हुआ। कुल 300 वैध मतों की गणना की गई। 

सैंपऊ नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 6, बसपा ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |