सभापति चुनाव में जीत के साथ नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया। इससे पहले 60 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 33 वार्डों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के 18 और निर्दलीय प्रत्याशी 9 वार्डों में विजयी हुए थे।
मेवा चौधरी के सभापति चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी।
सभापति पद के चुनाव के बाद अब उपसभापति पद के निर्वाचन पर नजरें टिकी हैं। उपसभापति पद के लिए आज चुनाव प्रक्रिया निर्धारित है।
सवाई माधोपुर नगर परिषद में उपसभापति पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की संभावना है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.