जयपुर जिले में 57 जिला परिषद सदस्य, 22 पंचायत समिति प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्य पदों का आरक्षण लॉटरी के जरिए निर्धारित किया जा रहा है। इन पदों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए रखा गया है। जिले में कुल 597 ग्राम पंचायतें और 22 पंचायत समितियां हैं।
जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में:
के लिए निर्धारित हैं। सामान्य वर्ग की 29 सीटों में 15 सामान्य और 14 सामान्य महिला सीटें शामिल हैं।
जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण भी लॉटरी से तय किया जा रहा है। वहीं 386 पंचायत समिति सदस्य पदों का भी आरक्षण निर्धारित होगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य पदों में 64 SC, 46 ST और 56 OBC वार्ड आरक्षित किए जाएंगे।
लॉटरी के दौरान अलग-अलग पंचायत समितियों के प्रधान पदों की श्रेणी भी सामने आई। इनमें कुछ स्थानों पर सामान्य महिला, OBC महिला और SC/ST महिला के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है।
आरक्षण प्रक्रिया का अगला चरण 24 सितंबर को होगा। संबंधित उपखंड अधिकारी मुख्यालयों पर ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। जयपुर जिले की 597 ग्राम पंचायतों के सरपंच और 5,931 वार्ड पंच पदों का आरक्षण इस प्रक्रिया में तय होगा।
दोनों चरणों की लॉटरी पूरी होने के बाद जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के विभिन्न पदों की आरक्षण स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले संभावित दावेदारों की तस्वीर भी साफ होने लगेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.