मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गरीब कल्याण के कार्यों में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने अपनी सरकार के ढाई साल के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज 2,635 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ है।
CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार के काम जनता के सामने हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने की दिशा में काम किया है और संकल्प पत्र के 78 फीसदी कार्य ढाई साल में पूरे किए गए हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर आरोप लगाने से पहले विपक्ष को आत्ममंथन करने की जरूरत है।
दादिया का यह कार्यक्रम नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा के पंचायत चुनाव अभियान से भी जुड़ा है। रिपोर्टों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान पंचायत चुनावों के लिए 90 प्रचार रथ रवाना किए जाने की तैयारी की गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.