इससे पहले 2020 के यूथ कांग्रेस चुनाव में सुमित भगासरा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में वोटों में कथित धांधली के आरोपों की जांच के बाद उन्हें पद से हटाकर मुकेश भाकर को विजेता घोषित किया गया था। भाकर के बाद गणेश घोघरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।
वहीं 2023 के चुनाव में अभिमन्यु पूनिया को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
अभिषेक चौधरी और अनिल चोपड़ा दोनों ही जयपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। अभिषेक चौधरी ने 2023 में झोटवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से हार मिली थी।
वहीं अनिल चोपड़ा ने 2024 में जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के राव राजेंद्र सिंह ने करीबी मुकाबले में हराया था।
अब यूथ कांग्रेस चुनाव के वोट परिणाम सामने आने के बाद इंटरव्यू और संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.