पंचायती राज चुनाव: पहले दिन मिले सिर्फ 2 नामांकन, जिला परिषद के 13 वार्डों में कांग्रेस ने दाखिल किए पर्चे

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जयपुर जिले में नामांकन के पहले दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए केवल 2 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। ये दोनों नामांकन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जिला परिषद के वार्ड संख्या 38 से 50 के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण के तहत जिला परिषद के शेष वार्डों में गुरुवार को कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

वहीं, पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी पहले दिन नामांकन को लेकर कोई खास हलचल देखने को नहीं मिली। जिले की गोविन्दगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जॉबनेर, झोटवाड़ा, सांभर, दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों के कुल 146 वार्डों में से किसी भी वार्ड के लिए नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

पहले दिन के आंकड़ों से स्पष्ट है कि जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत धीमी रही है। अब आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने की संख्या बढ़ने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया के अगले चरणों में उम्मीदवारों की सक्रियता पर सभी की नजरें रहेंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |