अलवर में दीपोत्सव की धूम: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया लेजर एंड साउंड शो का शुभारंभ, 11 हजार दीपों से जगमगाया कंपनी बाग

अलवर, 6 नवंबर 2026। दीपावली के पावन अवसर पर अलवर शहर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा अलवर टाइगर मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने होप सर्कस पर आयोजित लेजर एंड साउंड शो और भजन संध्या कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ने जगन्नाथ जी महाराज एवं त्रिपोलिया महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दीपोत्सव के तहत कंपनी बाग में आयोजित 11 हजार दीपकों के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री और अभिनेता ने सहभागिता की। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और दीपावली का उत्सवी माहौल आकर्षण का केंद्र रहा।

लेजर एंड साउंड शो से दिखाई अलवर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस अवसर पर आमजन को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अलवर शहर की दीपावली को इस बार विशेष और आकर्षक बनाने के लिए लेजर एंड साउंड शो का आयोजन किया गया है। आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रकाश संयोजन के माध्यम से शहरवासियों को अलवर क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया गया है।

वहीं यूनाइटेड रोटरी क्लब की ओर से आयोजित भजन संध्या में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

हाट बाजार में खरीदारी कर पथ विक्रेताओं का बढ़ाया उत्साह

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कंपनी बाग रोड पर जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए हाट बाजार का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली और स्वयं खरीदारी भी की।

उन्होंने पथ विक्रेताओं से बातचीत कर बाजार की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का फीडबैक लिया। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ पथ विक्रेताओं को एक ही स्थान पर अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

11 हजार दीपकों से जगमगाया कंपनी बाग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री ने जगन्नाथ जी महाराज एवं त्रिपोलिया महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद एमआईए के विभिन्न औद्योगिक संगठनों की ओर से कंपनी बाग में आयोजित 11 हजार दीपकों के दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होकर दीप जलाए।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन को जूट के थैलों का वितरण किया। साथ ही मिट्टी के दीपक बनाने वाले कारीगरों से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने और पारंपरिक हस्तशिल्प को प्रोत्साहित किया।

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन रहे मौजूद

दीपोत्सव के इन आयोजनों में नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, केंद्रीय सहकारी बैंक एवं क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष संजय नरूका, अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, अरुण जैन, लक्ष्मीनारायण गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अलवर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |