उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 09725 जयपुर-गया स्पेशल 10 नवंबर को जयपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09726 गया-जयपुर स्पेशल 11 नवंबर को गया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और 12 नवंबर को सुबह 10:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।
ट्रेन में होंगे 12 कोच
जयपुर-गया स्पेशल ट्रेन में कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 10 अनारक्षित कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। अनारक्षित कोच होने से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को त्योहार के दौरान यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
रेलवे की इस पहल से छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.