उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा के लिए सीट उपलब्ध हो सके।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09727 जयपुर-गया स्पेशल 12 नवंबर को जयपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09728 गया-खातीपुरा स्पेशल 13 नवंबर को गया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 14 नवंबर को सुबह 10:15 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:
गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन।
इस ट्रेन में 13 जनरल और 2 गार्ड कोच सहित कुल 15 कोच होंगे।
ट्रेन नंबर 09729 खातीपुरा-खड़की स्पेशल 15 नवंबर को सुबह 6 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे खड़की पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09730 खड़की-खातीपुरा स्पेशल 16 नवंबर को सुबह 8:45 बजे खड़की से रवाना होकर 17 नवंबर को सुबह 8:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:
गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल और लोनावला।
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।
असम जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन नंबर 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल 14 नवंबर को सुबह 7:40 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और 15 नवंबर को रात 11 बजे रंगिया पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09732 रंगिया-खातीपुरा स्पेशल 16 नवंबर को सुबह 6 बजे रंगिया से रवाना होकर 17 नवंबर को रात 11:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:
दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव और बरपेटा रोड।
इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावरकार सहित कुल 20 एलएचबी कोच होंगे।
त्योहारी सीजन में बिहार, महाराष्ट्र और असम की ओर जाने वाले यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से तीनों रूट पर अलग-अलग तारीखों में एक-एक ट्रिप संचालित किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.