मंजूर राशि से शहर के जलभराव वाले इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में नए नालों का निर्माण और पुराने नालों को मजबूत करने के काम होंगे। इसके साथ ही आनासागर झील के ओवरफ्लो और बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाने पर विशेष फोकस रहेगा।
जल संसाधन विभाग की ओर से आनासागर के गेट की मरम्मत और ऑटोमेशन, विभिन्न नाड़ियों और तालाबों की मरम्मत जैसे काम भी प्रस्तावित हैं। जलभराव की स्थिति में तुरंत पानी निकालने के लिए नगर निगम को मोबाइल डी-वॉटरिंग पंप सेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा ड्रेनेज कार्यों के दौरान आने वाली पाइपलाइनों, भूमिगत केबल और अन्य यूटिलिटीज को भी शिफ्ट किया जाएगा।
दूसरे चरण में आनासागर एस्केप चैनल की जल वहन क्षमता बढ़ाने का काम प्रस्तावित है। इससे बारिश के समय पानी की निकासी बेहतर होगी और शहर के लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.