सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, इसी अवधि में आयोग ने लिखित परीक्षाओं के बाद 11 विषयों की विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां भी जारी की हैं। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2024 मेडिकल एजुकेशन के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विषय का परिणाम जारी हुआ। वहीं 4 अगस्त को पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी और जनरल सर्जरी सहित कई विषयों के अंतिम परिणाम जारी किए गए।
इसके अलावा जुलाई में कॉलेज एजुकेशन के टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग, स्टैटिस्टिक्स, संस्कृत कॉलेज एजुकेशन के योग विज्ञान और भाषा विज्ञान, पीटीआई, कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे विषयों के परिणाम भी जारी किए गए।
RPSC अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग युवाओं के समय और भविष्य की अहमियत को समझता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित समय सीमा में पूरा करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 28 कार्य दिवसों में इतने परिणाम जारी होना अधिकारियों और कर्मचारियों के मिशन मोड में किए गए काम का परिणाम है और लंबित भर्तियों को भी इसी गति से पूरा किया जाएगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.