पाली जिले के साण्डेराव में 60 करोड़ की लागत से बनेगा देश का इकलौता सेंटर, 30 पशु नस्लों के संरक्षण और सुधार पर होगा काम

जयपुर, 09 अगस्त। राजस्थान में पशुओं की देशी नस्लों के संरक्षण और नस्ल सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के साण्डेराव में देश का पहला एवं एकमात्र ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडीजिनस फार्म’ विकसित किया जा रहा है। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार को सेंटर के प्रशासनिक भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 200 बीघा भूमि पर बनने वाले इस सेंटर में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट और घोड़े की करीब 30 प्रजातियों के संरक्षण, नस्ल सुधार और संवर्धन पर रिसर्च की जाएगी। राजस्थान की पारंपरिक नस्लों पर विशेष फोकस रहेगा।

सेंटर में पशुपालकों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे और पशुपालकों को उन्नत नस्ल के उच्च गुणवत्ता वाले पशु भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। पशुपालन क्षेत्र में नए स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने की भी योजना है।

परियोजना के संचालन के लिए सरकार ने 15 पदों को मंजूरी दी है, जिनमें 7 स्थायी और 8 संविदा पद शामिल हैं। सेंटर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सौर ऊर्जा और उन्नत वर्षा जल संचयन प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। इसे पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |