राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

जयपुर/डीडवाना-कुचामन, 16 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नशामुक्ति, टीबी नियंत्रण, स्कूली शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आमजन को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा

समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति, मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग पर रोक, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, उपचार एवं पुनर्वास तथा जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी ली।

उन्होंने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना और रणनीति पर भी चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी हुई चर्चा

राज्यपाल ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने टीबी स्क्रीनिंग शिविरों, निक्षय पोषण योजना और जन-जागरूकता गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

स्कूल शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति पर मंथन

बैठक में जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के वर्गवार एवं लिंगानुसार नामांकन, उत्तीर्ण परिणाम, ड्रॉपआउट दर और सुधारात्मक प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इसके साथ ही वर्ष 2026 की NEET और JEE प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों के वर्गवार एवं लिंगानुसार नामांकन तथा चयनित विद्यार्थियों की स्थिति का विश्लेषण किया गया। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

राजकीय खेल स्टेडियम में किया पौधरोपण

समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजकीय खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया। उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |