त्यौहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश

जयपुर, 17 अगस्त। त्यौहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गायत्री राठौड़ ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जोखिम आधारित जांच, प्रभावी सैंपलिंग और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष नजर

गायत्री राठौड़ ने कहा कि त्यौहारों के दौरान जिन खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका अधिक रहती है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहें और मिलावटी या असुरक्षित खाद्य पदार्थ पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सैंपल लिए जाने के बाद उनकी जांच भी निर्धारित समय में पूरी की जाए, ताकि मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई में अनावश्यक देरी न हो।

बिना पर्ची वाली दवाओं की भी होगी सैंपलिंग

बैठक में बाजार में बिना डॉक्टर की पर्ची के मिलने वाली ओटीसी (OTC) दवाओं की सैंपलिंग को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। ऐसी दवाओं की नियमित जांच कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि यदि कोई दवा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो जांच और कानूनी कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित पक्ष की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लंबित मामलों की होगी नियमित मॉनिटरिंग

उन्होंने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े मामलों में सैंपल लेने से लेकर जांच, जिम्मेदारी तय करने, कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में मामलों की पैरवी तक पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों में आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य समय पर उपलब्ध करवाने को कहा गया, ताकि मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

सोशल मीडिया के जरिए आमजन को किया जाएगा जागरूक

गायत्री राठौड़ ने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया। लोगों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की पहचान, खाद्य सामग्री के सही भंडारण एवं उपयोग तथा दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी सरल भाषा में देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि लोगों को दवा खरीदते समय लेबल पढ़ने, निर्धारित मात्रा और उपयोग अवधि की जांच करने तथा एक्सपायर्ड या संदिग्ध दवाओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर योग्य चिकित्सक या फार्मासिस्ट से सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला, अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह, औषधि नियंत्रक अजय पाठक और संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


#मिलावटखोरोंपरकार्रवाई #खाद्यसुरक्षा #दवाओंकीजांच #राजस्थानसमाचार

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |