RPSC ने जारी किया 1 से 10 सितंबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम, विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू होंगे

जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

आयोग सचिव ने बताया कि संबंधित भर्तियों में शामिल अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत अलग-अलग पदों और विषयों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

RPSC साक्षात्कार कार्यक्रम

लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023

  • सातवां चरण: 1 से 10 सितंबर 2026

सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024

  • ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 1 से 3 सितंबर 2026

  • फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 10 सितंबर 2026

सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024

  • हिंदी (द्वितीय चरण): 1 से 10 सितंबर 2026

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025

  • अंग्रेजी: 7 से 9 सितंबर 2026

  • एबीएसटी: 7 से 10 सितंबर 2026

साक्षात्कार के लिए दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि साक्षात्कार के समय वे नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम एवं स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लेकर उपस्थित हों।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार से संबंधित नवीनतम सूचना और दिशा-निर्देशों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दो बहुएं अलग-अलग वार्ड से मैदान में, संतोष अहलावत की बहू और शुभकरण चौधरी की बेटी पर भी नजर | भरतपुर में 200 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश | जयपुर में सजेगा अंतरराष्ट्रीय फैशन का मंच, 25 अक्टूबर को होगा सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का ग्रैंड फिनाले | राजस्थान: रितु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे डोटासरा समेत कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने किया फोन | Gold-Silver Price: सोना 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर; दिवाली तक बढ़ेंगे दाम? | राजस्थान पंचायत समिति चुनाव 2026: दूसरे चरण में 8,989 प्रत्याशी मैदान में, 1,711 निर्विरोध निर्वाचित | राजस्थान पंचायती राज चुनाव: 21 और 22 अक्टूबर को BJP की अहम बैठकें, 17 जिलों में उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन | विजयादशमी 2026: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, जानें इस पर्व का महत्व | Cyber Fraud Alert: न लिंक क्लिक, न OTP शेयर… फिर भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है SIM Swap फ्रॉड | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 4 संभागों में आज और कल बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बदल सकता है मौसम |