प्रथम पारी में कुल 7,142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,091 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,051 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पारी में कुल 57.28 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
वहीं, द्वितीय पारी में भी 7,142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,065 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,077 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में 56.92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना के साथ परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई और आवश्यक समन्वय बनाए रखा गया।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.