नगरीय निकाय चुनाव 2026: मतदान दलों को दिया जाएगा ईवीएम और चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण

जयपुर, 25 अगस्त। जयपुर जिले में होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक ने प्रशिक्षण स्थलों का जायजा लेकर अधिकारियों को मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों और उनकी जिम्मेदारियों का समुचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर गठित प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की ओर से 26 और 27 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाहपुरा, बस्सी, चोमू, सांभर लेक, दूदू, फागी, जमवारामगढ़, चाकसू, किशनगढ़ रेनवाल और जोबनेर उपखंड क्षेत्रों सहित जयपुर शहर में कुल 14 प्रशिक्षण स्थलों पर करीब 13,076 पीआरओ और पीओ प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ईवीएम संचालन और चुनावी दायित्वों पर विशेष प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मंगलवार को जयपुर शहर स्थित प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय देवयानी तथा मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि मतदान दलों को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए।

इसके साथ ही मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, निर्वाचन संबंधी नियमों और मतदान कार्मिकों के दायित्वों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए गए, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दो पारियों में होगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी के अनुसार, मतदान दलों में नियुक्त कार्मिकों को दो पारियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली पारी में प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान कार्मिकों को चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, आवश्यक सावधानियों और उनके दायित्वों से पूरी तरह परिचित कराना है, ताकि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 का मतदान व्यवस्थित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |