राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन का आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने किया निरीक्षण

जयपुर। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने मंगलवार को राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर दर्ज परिवादों की स्थिति, पोर्टल पर श्रेणीवार प्रविष्टि, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अरोड़ा ने शिकायतों की प्रकृति, संबंधित विभागीय स्तर और निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पोर्टल पर दर्ज महत्वपूर्ण प्रकरणों में परिवादियों से फोन पर सीधे बात कर समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। खैरतल निवासी सेवाराम की क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इसी प्रकार अलवर जिले के महेंद्र से फोन पर बात कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

डॉ. अरोड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े इस संवेदनशील कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल राज्य सरकार का महत्वपूर्ण जनसेवा माध्यम है और आमजन को समय पर राहत एवं न्याय उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |