RGHS में दवा वितरण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 215 निजी फार्मेसियों का TMS अस्थायी रूप से बंद

जयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में लाभार्थियों को समय पर दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने वाली निजी फार्मेसियों के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब दो माह से RGHS के तहत काम नहीं करने और लाभार्थियों को दवा उपलब्ध नहीं कराने वाली प्रदेश की 215 निजी फार्मेसियों का TMS अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें जयपुर की सर्वाधिक 39 फार्मेसियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में RGHS की दवा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग के अनुसार, लंबे समय से दवा उपलब्ध नहीं कराने वाली फार्मेसियों को पहले अपना स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया गया था। असंतोषजनक जवाब मिलने अथवा कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर संबंधित फार्मेसियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

जयपुर में सबसे ज्यादा 39 फार्मेसियों पर कार्रवाई

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि लाभार्थियों को दवा प्राप्त करने में हो रही परेशानी को देखते हुए फार्मेसियों में अनुशासन स्थापित करने और RGHS के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए TMS को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

जिलेवार कार्रवाई में अलवर और सीकर में 20-20, भरतपुर, चूरू और दौसा में 10-10 तथा अजमेर में 9 फार्मेसियों का TMS बंद किया गया है।

इसके अलावा झुंझुनूं और श्रीगंगानगर में 8-8, जोधपुर और कोटा में 7-7, हनुमानगढ़ और पाली में 6-6, बारां और कोटपूतली-बहरोड़ में 5-5 फार्मेसियों पर कार्रवाई हुई है।

वहीं डीग, खैरथल-तिजारा और टोंक में 4-4, डीडवाना-कुचामन, नागौर और उदयपुर में 3-3 तथा ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर और करौली में 2-2 फार्मेसियों का TMS अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, झालावाड़, सवाई माधोपुर और सिरोही में भी एक-एक फार्मेसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राजस्थान के बाहर दिल्ली और गुरुग्राम में भी एक-एक फार्मेसी पर कार्रवाई हुई है।

दवा वितरण में देरी को गंभीरता से लिया जा रहा

RGHS परियोजना अधिकारी डॉ. निधि पटेल ने बताया कि योजना का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां समय पर और सुचारु रूप से उपलब्ध कराना है। दवा वितरण में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संबंधित फार्मेसियों से प्राप्त स्पष्टीकरण और उपलब्ध अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की इस कार्रवाई से उन निजी फार्मेसियों पर शिकंजा कसने का संदेश गया है, जो RGHS के तहत निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन नहीं कर रही हैं। विभाग का कहना है कि लाभार्थियों को दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था को प्रभावी और सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |