नेपाल त्रासदी के बीच राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पशुपतिनाथ तीर्थ यात्रा 31 अगस्त तक स्थगित

जयपुर, 27 अगस्त। नेपाल में हालात बिगड़ने और प्राकृतिक आपदा के चलते राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर काठमांडू, नेपाल की हवाई तीर्थ यात्रा को 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक रोक दिया गया है। इस अवधि में वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रियों को नेपाल नहीं भेजा जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

देवस्थान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद वहां की परिस्थितियां और बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। ऐसे में बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा या जोखिम से बचाने के लिए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

हालात सामान्य होने पर फिर शुरू होगी यात्रा

सरकार ने तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि यात्रा को स्थायी रूप से रद्द नहीं किया गया है। देवस्थान विभाग नेपाल के मौसम, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहा है।

परिस्थितियां सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद पशुपतिनाथ यात्रा को दोबारा री-शेड्यूल कर सुरक्षित तरीके से शुरू किया जाएगा। सरकार का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |