मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की वेबसाइट पर जाकर ‘Search Voter’ विकल्प के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।
नाम खोजने के लिए मतदाता को निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी—
जिला
नगरीय निकाय का नाम
मतदाता का नाम
पिता/पति का नाम
आयु
इसके अलावा मतदाता जिला चयन कर Voter ID/EPIC नंबर के जरिए भी अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं।
ऑनलाइन सर्च करने के बाद मतदाता को मतदाता सूची से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाई देंगी। इनमें—
नगरीय निकाय का नाम
वार्ड नंबर
वार्ड पार्ट नंबर
क्रम संख्या
मतदाता का नाम
पिता/पति/संबंधी का नाम
आयु
Voter ID/EPIC नंबर
लिंग
मकान नंबर
मतदान केंद्र क्रमांक
मतदान केंद्र का पता
संबंधित विधानसभा क्षेत्र (AC)
पार्ट नंबर
क्रम संख्या
शामिल हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पहले ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर मतदाता सूची में अपना नाम और मतदान केंद्र से संबंधित विवरण जरूर जांच लें। इससे मतदान के दिन किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।
मतदाताओं के लिए जरूरी: मतदान से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और आपको अपने संबंधित मतदान केंद्र की सही जानकारी पता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.