उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मतदान, बोलीं- ‘पहले मतदान, फिर जलपान’

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान जारी है। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भी सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वार्ड 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और संदेश दिया- ‘पहले मतदान, फिर जलपान।’

जयपुर में 24 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 24 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शहर में कुल 2,256 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान हो रहा है। इस चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

18,266 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

दूसरे चरण में मतदाता 18,266 उम्मीदवारों में से अपने क्षेत्र का पार्षद चुनेंगे। जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अधिकांश निकायों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। वहीं, कई जगह निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय बना दिया है।

पहले चरण में 76.41% हुआ था मतदान

राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब दूसरे चरण में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भी करेंगे मतदान

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मतदान करेंगे। उनका नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, गेटोर, जगतपुरा में मतदान करने का कार्यक्रम है।

वहीं, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सुबह करीब 9 बजे पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में मतदान करेंगे।

राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |