जयपुर में युवक को स्कॉर्पियो में बंधक बनाने का आरोप, मोबाइल छीनकर दोस्तों को भेजे आपत्तिजनक मैसेज; दबाव में बनवाया वीडियो

जयपुर। राजधानी जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट की मीटिंग के बहाने बुलाकर एक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी में बंधक बनाने और उसके साथ धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे तक उसे गाड़ी में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसका मोबाइल छीन लिया गया और फोन से दूसरे लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए। आरोपियों ने मोबाइल से निजी तस्वीरें निकालने और दबाव डालकर एक वीडियो बनवाने का भी आरोप है।

मामला पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। महापुरा निवासी विनायक शर्मा ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। घटना 13 नवंबर की बताई जा रही है।

इवेंट मीटिंग के बहाने हयात होटल के पास बुलाया

पीड़ित विनायक शर्मा के अनुसार वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। 13 नवंबर को उसे इवेंट के सिलसिले में क्लाइंट मीटिंग के लिए हयात होटल के पास अकेले बुलाया गया था। वह अपने एक दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा, जहां स्कॉर्पियो में दो युवक मिले।

शिकायत के मुताबिक, कुछ दूरी आगे एक गली में स्कॉर्पियो रोक दी गई। इसी दौरान वहां एक दूसरी वेन्यू कार पहुंची। उसमें से एडी मारकर्स डांस कंपनी का अभिमन्यु और उसका साथी सोनू उतरकर विनायक के पास आकर बैठ गए। आरोप है कि इस दौरान उसके दोस्त को दूसरी वेन्यू कार में बैठा दिया गया।

मोबाइल छीनकर भेजे आपत्तिजनक मैसेज

विनायक का आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फोन से दूसरे लोगों से बातचीत की। इसके अलावा उसके मोबाइल से कई लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके फोन से निजी तस्वीरें भी निकाली गईं।

दबाव डालकर बनवाया झूठा वीडियो, परिवार को भी धमकी

शिकायत में विनायक ने आरोप लगाया कि उसे दबाव में लेकर एक वीडियो बनवाया गया, जिसमें उससे गलत बातें कहलवाई गईं। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को मारपीट करने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, दोनों गाड़ियों में कुल छह लोग मौजूद थे, जिनमें आरोपियों के रिश्तेदार भी शामिल थे। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद उसने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई।

पुलिस ने जांच के दिए निर्देश

विनायक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि भविष्य में उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए अभिमन्यु, उसके परिवार और वारदात में शामिल अन्य लोग जिम्मेदार होंगे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार कॉलोनी थानाधिकारी कविता ने एएसआई रामधन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |