जयपुर में हनीट्रैप का आरोप, युवती ने 10 लाख रुपए मांगे: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख वसूले, FIR दर्ज

जयपुर। राजधानी जयपुर में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक 28 वर्षीय युवक ने युवती और उसके कथित परिजनों के खिलाफ रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपए की मांग की और डराकर एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले में पीड़ित ने जयपुर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले वह अपने दोस्त के साथ खातीपुरा रेलवे स्टेशन गया था। वहां उसकी मुलाकात भरतपुर निवासी युवती से हुई थी। बातचीत के दौरान युवती ने दोनों दोस्तों के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद वॉट्सऐप पर चैटिंग और बातचीत होने लगी।

वॉट्सऐप पर बातचीत के बाद मिलने का बनाया दबाव

पीड़ित के अनुसार, युवती लगातार उससे मिलने और बातचीत करने का प्रयास करने लगी। हालांकि, जयपुर से बाहर होने के कारण उस समय मुलाकात नहीं हो सकी।

आरोप है कि 4 नवंबर को युवती ने दोनों दोस्तों को वॉट्सऐप कॉल किया। उसने बताया कि उसके पास रुकने की जगह नहीं है और उसके सभी दोस्त जयपुर से जा चुके हैं। होटल में रुकने की सलाह देने पर युवती ने मना कर दिया।

इसके बाद दोनों दोस्तों ने अपने एक परिचित के फ्लैट पर उसके रुकने की व्यवस्था करवाई। पीड़ित का आरोप है कि रात को खाना खिलाकर फ्लैट पर छोड़ने के दौरान युवती ने डर लगने की बात कही और उसे रुकने के लिए मजबूर किया।

फ्लैट पर रुकने के दौरान संबंध बनाने का आरोप

युवक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फ्लैट पर रुकने के दौरान युवती ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने शादी नहीं करने और दोस्त बनकर रहने की बात कहकर उसे उलझाया। इसके बाद दोनों के बीच सहमति से शारीरिक संबंध बने।

पीड़ित के अनुसार, 5 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे उसने अपने दोस्त को गाड़ी लेकर बुलाया और युवती को बस में बैठा दिया।

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपए

पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे युवती के परिजन बताने वाले तीन लोग उसके दोस्त के घर पहुंचे। इनमें युवती के पिता, मौसी और बहन शामिल थे। उन्होंने कथित तौर पर समझौते के नाम पर रुपए देने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर रेप केस दर्ज करवाने की धमकी दी।

युवक के अनुसार, युवती ने भी रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की। आरोप है कि वॉट्सऐप पर मेडिकल रिपोर्ट भेजकर उसे हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी गई।

डराकर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए एक लाख रुपए

पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवती और उसके कथित परिजनों ने डराकर दोनों दोस्तों से ऑनलाइन एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद बाकी बचे नौ लाख रुपए देने का दबाव बनाया जाने लगा।

लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती और उसके कथित परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |