दुकान मालिक को घटना का पता चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद दुकानदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवती से चोरी किए गए जेवरात लौटाने की अपील की। उसने चेतावनी दी कि जेवरात वापस नहीं लौटाए गए तो पुलिस कार्रवाई करवाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद युवती खुद दुकान पहुंची और चांदी की चूड़ियों की जोड़ी दुकानदार को लौटा दी। इसके बाद उसने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। वायरल वीडियो में युवती उठक-बैठक लगाकर भी माफी मांगती नजर आ रही है।
घटनाक्रम के बाद दुकान मालिक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह युवती को माफ करने और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करवाने की बात कह रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.