261 किलो डोडा पोस्त तस्करी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी

बालोतरा। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने 261 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुरेन्द्र साहू को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज इलाके से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजस्थान सहित कई राज्यों में मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर सीआईडी क्राइम ब्रांच की विशेष टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। सुरेन्द्र साहू बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में दर्ज 261 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था।

भेष बदलकर तीन दिन तक की रैकी

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा है। इसके बाद एएसआई शंकर दयाल शर्मा और हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह तीन दिन पहले झारखंड पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर इलाके में रैकी की और आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हरिहरगंज थाना क्षेत्र की एक तेल मिल में छिपकर रह रहा है। इसके बाद राजस्थान और झारखंड पुलिस ने समन्वय कर गिरफ्तारी की योजना बनाई।

जंगल की ओर भागा आरोपी, एक किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

सीआईडी क्राइम ब्रांच ने आईजी जोधपुर रेंज सत्येन्द्र सिंह और बालोतरा एसपी राजेश कांवट से समन्वय किया। इसके बाद सिणधरी थानाधिकारी शंकरलाल को पुलिस टीम के साथ झारखंड बुलाया गया।

सीआईडी क्राइम ब्रांच, सिणधरी थाना पुलिस और स्थानीय हरिहरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तेल मिल पर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी जंगल की ओर भागने लगा। टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सिणधरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जांच

पुलिस के अनुसार, सिणधरी थाने में दर्ज मामले की जांच में झारखंड से डोडा पोस्त की सप्लाई होने का खुलासा हुआ था। इसी मामले में सुरेन्द्र साहू लंबे समय से फरार चल रहा था।

आरोपी से पूछताछ के जरिए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

#डोडापोस्ततस्करी #राजस्थानपुलिस #सीआईडीक्राइमब्रांच #बालोतरा

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |