लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच डॉक्टरों की मौत

Agra Lucknow Expressway accident उत्तर प्रदेश के कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो में डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें पांच डॉक्टरों की मौत हो गई। यह सभी सैफई मेडिकल कॉलेज के थे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मरने वालों में आगरा, रविदास नगर, कन्नौज, बरेली और बिजनौर के डॉक्टर हैं। घटना तिर्वा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। घायल के अच्छे उपचार के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर आज दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर डॉक्टरों की मौत हो गई। डॉक्टर अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण निवासी राजपुरा भदोही रविदास नगर, नरदेव पुत्र लखन गंगवार निवासी नवाबगंज बरेली, राकेश कुमार पुत्र कलुआ निवासी जीवनपुर थाना कोतवाली देहात बिजनौर, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी तेरा मल मोतीपुर कन्नौज शामिल है। जबकि डॉक्टर जयवीर सिंह घायल हो गए। जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी तिर्वा?

घटना के समय स्कॉर्पियो में 6 डॉक्टर शामिल बैठे थे। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर चेतन की शादी में शामिल होने के लिए जाना था। इसी दौरान हादसा हो गया। सीओ तिर्वा डॉक्टर प्रियंका बाजपेई ने बताया कि घटना सुबह तड़के 3 बजे की है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरे साइड चली गई। जहां सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें पांच डॉक्टरों की मौत हो गई। एक घायल है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज घटना को संज्ञान में लिया है। उन्होंने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं और घायल के उपचार के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत |